हाइटेक वर्क यहां के लिए कोई खास बात नहीं, कई अधिकारी तो पोर्टल ही नहीं खोलते

ये है स्थिति
- 101 अधिकारी हैं प्रभारी अलग-अलग विभागों के
- एसपी, अपर कलेक्टर, एसडीएम, सीएमओ तक जुड़े
- 1787 कुल प्रकरण शासन से जुड़े समय सीमा वाले
- 1458 प्रकरणों को देखा ही नहीं या अब तक निराकरण की शुरुआत नहीं हुई
- सबसे ज्यादा मामले नगर निगम, जिला पंचायत और कलेक्टर कार्यालय के
- 65 से अधिक प्रभारियों ने प्रकरणों को ऑनलाइन खोला ही नहीं

जबलपुर। समय सीमा (टीएल) प्रकरणों के निपटारे की प्रक्रिया जबलपुर शहर में भी ऑनलाइन हो चुकी है। मामले का निराकरण कर सम्बंधित दस्तावेज को ऑनलाइन अपलोड करना होता है। लेकिन, जिले में कई अधिकारी अब तक इस प्रक्रिया से नहीं जुड़ पाए हैं। आलम यह है कि कुल 1787 प्रकरणों में से 1458 को अब तक देखा ही नहीं गया है या उन पर काम शुरू नहीं हुआ है। समय सीमा में निराकृत होने वाले प्रकरणों को ऑनलाइन किया जा चुका है। जिला एनआइसी ने पुराने और नए प्रकरण ऑनलाइन कर दिए हैं। कलेक्टर कार्यालय से सभी विभागोंं को उत्तरा पोर्टल के माध्यम से प्रकरण भेजे जाते हैं। जैसे ही कोई प्रकरण सम्बंधित विभाग में जाता है, उसके प्रभारी को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा जाता है। एनआइसी की ओर से प्रभारी अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद कई अधिकारी अब तक इस व्यवस्था से नहीं जुड़े हैं।

समय सीमा के प्रकरण महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए उनका निपटारा जरूरी होता है। सड़क, नाली, पुल जैसे निर्माण कार्य, राजस्व सम्बंधी मामले, अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा और पेंशन से जुड़े प्रकरण, योजनाओं सहित कई मामलों को समय सीमा में शामिल किया गया है। इन प्रकरणों के निपटारे के लिए एसपी, अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, सीईओ, तहसीलदार सहित कई विभागों के प्रमुख अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी कलेक्टर एवं ओआइसी टीएल प्रकरण मेघा पवार का कहना है कि समय सीमा प्रकरण ऑनलाइन होने से निराकरण की प्रक्रिया तेज हुई है। प्रतिदिन 40 से 50 प्रकरण डिस्पोजल के लिए आ रहे हैं। यदि किसी विभाग में कामकाज नहीं हो रहा है तो इसकी समीक्षा कर सुधार के प्रयास करेंगे।

विभागों में प्रकरणों की स्थिति
अधिकारी : पद : कुल प्रकरण : काम शुरू नहींं : निराकरण की प्रक्रिया में : निराकृत
अनूप कुमार सिंह : निगमायुक्त : 197 : 197 : 00 : 00
प्रियंक मिश्रा : सीईओ जिला पंचायत : 171 : 144 : 13 : 05
हर्ष दीक्षित : अपर कलेक्टर : 145 : 145 : 00 : 00
संदीप जीआर : अपर कलेक्टर : 37 : 29 : 00 : 06
वीपी द्विवेदी : अपर कलेक्टर : 24 : 01 : 01 : 02
डॉ. रत्नेश कुररिया : सीएमएचओ : 26 : 25 : 01 : 00
सिद्धार्थ बहुगुणा : पुलिस अधीक्षक : 56 : 56 : 00 : 00
शाहिद खान : डिप्टी कलेक्टर : 148 : 44 : 11 : 04
मेघा पवार : डिप्टी कलेक्टर : 15 : 07 : 00 : 05
नम: शिवाय अरजरिया : एसडीएम जबलपुर : 85 : 68 : 16 : 00
दिव्या अवस्थी : एसडीएम रांझी : 66 : 64 : 02 : 00
ऋषभ जैन : एसडीएम अधारताल : 62 : 28 : 14 : 17
मण्ींद्र सिंह : एसडीएम गोरखपुर : 49 : 39 : 08 : 02
अनुराग तिवारी : एसडीएम शहपुरा : 24 : 24 : 00 : 00
जेपी यादव : डिप्टी : कलेक्टर : 09 : 08 : 01 : 00
सीपी गोहेल : एसडीएम सिहोरा : 07 : 07 : 00 : 00
रवींद्रमणि त्रिपाठी : वन मंडल अधिकारी : 09 : 09 : 00 : 00
एसके नेमा : जिला शिक्षा अधिकारी : 29 : 28 : 00 : 00
आशीष पाठक : सीईओ स्मार्ट सिटी : 20 : 20 : 00 : 00
कलावती ब्यारे : उपायुक्त : आदिवासी विकास : 40 : 21 : 03 : 03



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YrVIqo
#jabalpur

Post a Comment

0 Comments