
जबलपुर। पिछले वर्ष कोरोना की पहली लहर में जबलपुर में अक्टूबर के बाद इस साल मार्च में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। मार्च के 31 दिन में 2 हजार 527 नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही इस अवधी में 15 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हुई। इसके अलावा कोरोना संदिग्धों की मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। जिले कोरोना से बढ़ती मौत का आंकड़ा अब चिंता बढ़ा रहा है। तेजी से कोरोना के फैलने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है एक महीने में कोरोना एक्टिव केस 11 गुना से ज्यादा हो गए है।
एक सप्ताह से प्रतिदिन डेढ़ सौ से ज्यादा पॉजिटिव केस
तिथि - संक्रमित - मौत
25 मार्च - 156 - 2
26 मार्च - 159 - 2
27 मार्च - 172 - 2
28 मार्च - 159 - 2
29 मार्च - 148 - 2
30 मार्च - 161 - 1
31 मार्च- 170 - 2
चार महीने बाद फिर बढ़ें पॉजिटिव केस
तिथि - कुल संक्रमित - कुल मौत
वर्ष 2020 में....
31 मार्च - 08 - 00
30 अप्रैल - 79 - 01
31 मई - 152 - 08
30 जून - 166 -05
31 जुलाई - 899 - 15
31 अगस्त - 2930 - 53
30 सितंबर- 5791 - 69
31 अक्टूबर- 2748 - 52
30 नंवबर- 1486 - 20
31 दिसंबर- 1277 - 19
वर्ष 2021 में....
31 जनवरी- 730 - 09
28 फरवरी- 382 - 01
31 मार्च - 2527 - 15
पहली लहर के बाद पहली बार 7 दिन में मिले 1125 संक्रमित:
तिथि - पॉजीटिव केस - कुल मौत - समय
वर्ष 2020
06 सितंबर- 5147 - 97 - 07 दिन
11 सितंबर- 6043 - 108 - 5 दिन
16 सितंबर- 7031 - 118 - 5 दिन
21 सितंबर- 8 हजार - 000 - 5 दिन
25 सितंबर- 9098 - 139 - 4 दिन
30 सितंबर- 10025 - 151 - 5 दिन
8 अक्टूबर- 11109 - 175 - 8 दिन
15 अक्टूबर- 12010 - 190 - 7 दिन
06 नवंबर- 13000 - 210 - 22 दिन
26 नवंबर- 14055 - 221 - 20 दिन
17 दिसंबर - 15002 - 230 - 20 दिन
वर्ष 2021
15 जनवरी- 16000 - 248 - 30 दिन
13 मार्च - 17011 - 252 - 57 दिन
24 मार्च - 18050 - 254 - 11 दिन
31 मार्च - 19175 - 267 - 7 दिन
मेडिकल के डॉ. जितेन्द्र भार्गव का कहना है कि कोरोना समाप्त नहीं हुआ है। लोग लापरवाह हो गए हैं। सुरक्षा उपाय करने में कोताही हुई तो कोरोना फिर से आक्रामक हो गया है। संक्रमण फिर से पहले जैसा रुप ले रहा है। अस्पताल पहुंचने में देर होने पर संक्रमित की सेहत तेजी से बिगड़ रही है। स्थिति गम्भीर हो रही है। अब कुछ दिन पिछले वर्ष संक्रमण काल के समय जैसी जिंदगी जीने का समय है। घर से बाहर निकलने के समय कम से कम करें। बच्चे और बुजुर्ग घर में ही रहे। घर से बाहर सभी मास्क अवश्यक लगाएं। दो गज की दूरी रखें। भीड़ से बचें। बार-बार साबुन से हाथ धोएं। कोविड-19 वैक्सीन लगवाएं। कोई भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत नजदीकी फीवर क्लीनिक या चिकित्सक से परामर्श करें। सुरक्षा के उपाय करके और सावधानी रखकर ही कोरोना से लड़ाई लड़ सकते है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/39yZ5kB
#jabalpur
0 Comments