बरगी बांध छलक रहा, जलाशयों में भी भरपूर पानी

 

जबलपुर। गर्मी के सीजन का पहला महीना बीत चुका है। जबलपुर जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की आहट होने लगी है। लेकिन, नगर निगम सीमा में जलापूर्ति के लिए बरगी बांध सहित परियट और खंदारी जलाशय में भरपूर पानी है। दोनों जलाशयों से शहर में 94 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। निगम के जल विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जलाशयों से दोनों पाली में जलापूर्ति में कोई समस्या नहीं होगी। बरगी डैम से बिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है।
वर्तमान जलस्तर
बरगी डैम
- 418.20 मीटर है वर्तमान जलस्तर
- 422.76 मीटर है अधिकतम जलस्तर
बरगी डैम का वर्तमान जलस्तर 418.20 मीटर है। बिजली उत्पादन के लिए डैम से 100 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। 12 घंटे टरबाइन चल रही है। सिंचाई के लिए नहर में पांच क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

परियट जलाशय
- 1378 फीट है मौजूदा जलस्तर
- 1390 फीट अधिकतम जलभराव क्षमता
परियट जलाशय की अधिकतम जलभराव क्षमता 1378 फीट है। बारिश के बाद से अब तक जलस्तर 12 फीट कम हुआ है। गर्मी का सीजन समाप्त होने को अभी ढाई माह शेष हैं। इस अवधि में दोनों पाली में जलापूर्ति के लिए जलाशय में पर्याप्त पानी है।

खंदारी जलाशय
- 1437.67 फीट है वर्तमान जलस्तर
- 1454 फीट है अधिकतम जलभराव क्षमता
खंदारी जलाशय से केंटोनमेंट, सिविल लाइन समेत नगर के कई इलाकों में जलापूर्ति होती है। जलाशय का वर्तमान स्तर 1437.37 फीट है। जलाशय में गर्मी के मौसम में दोनों पाली में जलापूर्ति के लिए भरपूर पानी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/39vbsOI
#jabalpur

Post a Comment

0 Comments