भाजपा की यह बात उसके समर्थकों की भी समझ में न आई

 

जबलपुर। मप्र में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर जबलपुर में भी भाजपा की ओर से अपना पक्ष रखा गया। लेकिन, यहां सरकार की उपलब्धियों को रखने के लिए पार्टी की ओर से तीन पत्रकार वार्ता अलग-अलग जगह रखी गई। मुख्य प्रेसवार्ता भाजपा के जबलपुर के मुख्य कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें दो विधायकों अजय विश्नोई और अशोक रोहाणी ने बात रखी। इसके बाद पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू और शरद जैन ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पे्रसवार्ता करके अपनी बात। इस तरह की पत्रकारवार्ताओं ने खुद भाजपा कार्यकर्ताओं समर्थकों को भी सकते में डाल दिया। एक वर्ग का कहना है कि यह पार्टी में अंदरूनी कलह का नतीजा है।

विधायक अशोक रोहाणी ने रानीताल स्थित पार्टी कार्यालय में कहा की निगम की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है, बजट में शहर को 400 करोड़ रुपए मिले हैं जल्दी ही सड़कों का निर्माण होगा। शहर में फ्लाइओवर, पीएम आवास निर्माण से लेकर स्मार्ट सिटी के विकास कार्य कमलनाथ सरकार ने अटका दिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में सरकार ने हर मोर्चे पर काम किया और प्रदेश फिर से विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों और निजी अस्पतालों में मची लूट के सवाल पर विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि मेडिकल में कोरोना के इलाज की सबसे अच्छी व्यवस्था है। अत्याधुनिक मशीनों से लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू मौजूद थे।
चंद मंत्रियों से घिरी थी कमलनाथ सरकार
पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रें स में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार चंद मंत्रियों से घिरी थी। विकास के काम ठप हो गए थे, ट्रांसफर उद्योग चल रहा था। इस दौरान उमेश तिवारी व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विकास के पथ पर बढ़ा प्रदेश
कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश का विकास थम गया था। पीएम आवास से लेकर स्मार्ट सिटी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को अटकाया जा रहा था। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के काम थम गए थे। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने विकास कार्यों को फिर से गति दी है। ये बात पूर्व मंत्री शरद जैन प्रेस कांफ्रें स में कहीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/2QwE4k6
#jabalpur

Post a Comment

0 Comments