
जबलपुर। चार दिनों से दिन में ठंड से राहत रही है, वहीं रविवार की सुबह एक बार फिर सर्द हवाओं के बीच हुई है। आज शाम और रात को ठंडी एक बार फिर जोर पकड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में ठंडक बनी रहेगी। धूप चुभेगी लेकिन हवाओं में नमी होने से ठंड का एहसास होता रहेगा।
फरवरी के पहले सप्ताह तक कंपकंपाने वाली ठंड कम होने लगी है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मौसम करवट ले रहा है। छह दिन से लगातार अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। दोपहर में धूप के साथ ही हल्की गर्मी महसूस होना शुरू हो गई है। इससे लोगों का रहन-सहन और दिनचर्या बदलने लगी है। दिन में गर्म कपड़ों की आवश्यकता नहीं रह गई है।
रात में भी हल्के गर्म कपड़े ही सर्दी से सुरक्षा दे रही है। भोर में सडक़ों पर चहलकदमी करने वाले बढऩे लगे है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री था। इसमें शनिवार को मामूली वृद्धि की गई। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री सी ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सी रेकॉर्ड हुआ। यह समाान्य से दो डिग्री नीचे रहा। आद्र्रता सुबह के समय 72 और शाम को 34 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिमी हवा 1-2 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार शनिवार को हवा की दिशा बदली है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/2ZhL5Gp
#jabalpur
0 Comments