मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर फिदा हुआ युवक, सूनसान जगह पर किया बलात्कार का प्रयास

जबलपुर। एक ओर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान की बात चल रही है। मुख्यमंत्री से लेकर शासन प्रशासन के अधिकारी दिन रात सामाजिक संगठनों से लेकर आमजन तक को बच्चियों, महिलाओं के प्रति नजरिया अच्छा रखने और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरुक कर रहे हैं। वहीं अपराधियों में इसको लेकर कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। शहर में आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़, जबरदस्ती व रेप की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल उठ रहे हैं। नया मामला मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ रेप की कोशिश का आया है। हालांकि महिला की सक्रियता के चलते वह बच तो गई, लेकिन उसका सोने का मंगलसूत्र लेकर आरोपी फरार हो गया।

सुबह सात बजे घूमने गई थी महिला
बलात्कार की कोशिश, मंगलसूत्र लूटकर भागा

शहर के एक थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का पीछा करते हुए एक युवक ने सूनसान जगह पाकर उससे बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के सिर पर डंडे से वार करके घायल कर दिया और उसका मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। सडक़ किनारे बहोश पड़ी महिला को वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने देखा। महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार महिला सोमवार को सुबह 7 बजे घूमने निकली थी। उस वक्त कोहरा था। उसके पीछे-पीछे आ रहा युवक उसे झाडिय़ों की ओर खींचकर ले गया। उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला ने युवक के हाथ को दांत से जोर से काटा। युवक ने डंडे से महिला के सिर पर तेज वार किया और मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। उसके बाद महिला बेहोश हो गई। पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच और थाने की चार अलग-अलग टीमों को मामले की जांच सौंपी है। आरोपी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3cifs7D
#jabalpur

Post a Comment

0 Comments