
जबलपुर। रेलवे का जीरो बेस्ड टाइम टेबल लागू करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शहर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के आने का समय बदल गया है। जबलपुर से आगे लिए रवाना होने वाली ट्रेनों के समय भी बदलाव हुए हैं। महानगरी एक्सप्रेस को सुपर फास्ट में बदले जाने के बाद यह ट्रेन अब वाराणसी से चलकर शिवाजी छत्रपति टर्मिनल मुंबई की ओर जाने के लिए शहर में अपने पुराने समय से करीब सवा दो घंटे पहले पहुंच रही है। वहीं, हावड़ा से आकर मुंबई की ओर जाने वाली मेल अब अपने पुराने समय से करीब डेढ़ घंटे बाद आएगी। इस टाइम टेबल में कई नई स्पेशल और फेस्टिवल ट्रेनों को भी शामिल किया गया है। नई समय-सारणी से कई स्टेशनों के बीच यात्रा का समय कम हुआ है। लम्बी दूरी की ट्रेनों के जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत सतना-कटनी-जबलपुर-नरसिंहपुर-सोहागपुर-इटारसी सहित रास्ते में पडऩे वाले अन्य स्टेशनों पर भी ट्रेनों की आवाजाही के समय में परिवर्तन आया है। कुछ ट्रेनों का एक दिसम्बर से नए समय पर आगमन शुरू हो गया है। बाकी ट्रेनों का भी 1 जनवरी, 2020 तक धीरे-धीरे नए समय से संचालन शुरूकिया जा रहा है।
जबलपुर से शुरू होकर इटारसी की ओर
ट्रेन संख्या : स्टेशन से स्टेशन तक : पहले : अब
01464 : जबलपुर-सोमनाथ : सुबह 11.40 बजे : दोपहर 2.00 बजे
02174 : जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल : शाम 5.30 बजे : शाम 5.45 बजे
02160 : जबलपुर-नागपुर कोविड-19 स्पेशल : रात 8.50 : रात 9.20 बजे
02292 : जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस : रात 11.50 बजे : रात 11.30 बजे
कटनी की ओर से आकर इटारसी की ओर
01094 : वाराणसी-सीएसएमटी महानगरी एक्सप्रेस : रात 9.15 बजे : शाम 7.00 बजे
01062 : दरभंगा-एलटीटी पवन एक्सप्रेस : सुबह 9.40 बजे सुबह : 9.05 बजे
02150 : दानापुर-पुणे : सुबह 11.20 बजे : सुबह 10.20 बजे
02142 : पाटलिपुत्र-एलटीटी : रात 11.00 बजे : रात 10.00 बजे
02577 : दरभंगा-मैसूरु : सुबह 9.30 बजे : सुबह 8.05 बजे
02296 : दानापुर-बेंगलूरु संघमित्रा एक्सप्रेस : सुबह 7.55 बजे : सुबह 7.50 बजे
02321 : हावड़ा-मुंबई मेल : शाम बजे 7.50 : शाम 7.20 बजे
09052 : मुजफ्फरपुर-वलसाड़ : दोपहर 2.20 बजे : दोपहर 2.30 बजे
03201 : पटना-एलटीटी स्पेशल : दोपहर 3.10 बजे : दोपहर 2.55 बजे
05646 : गुवाहाटी-एलटीटी वीकली स्पेशल : रात 11.00 बजे : रात 1.45 बजे
02389 : गया-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस : शाम 4.35 बजे : शाम 4.10 बजे
02134 : जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली : दोपहर 2.30 बजे : दोपहर 2.10 बजे
09058 : मंडुवाडीह-उधना फेस्टिवल स्पेशल : शाम 4.10 बजे : दोपहर 2.20 बजे
जबलपुर से शुरू होकर कटनी की ओर
01651 : मदन महल-सिंगरौली इंटरसिटी : दोपहर 3.30 बजे दोपहर 3.05 बजे
01449 : जबलपुर-श्री वैष्णो देवी कटरा : सुबह 7.00 बजे सुबह 6.00 बजे
01466 : जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस : सुबह 10.00 बजे सुबह 12.30 बजे
01447 : जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस : रात 11.50 बजे रात 11.35 बजे
इटारसी की ओर से आकर कटनी की ओर
01093 : सीएसएमटी-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस : शाम 4.10 बजे : दोपहर 3.55 बजे
02149 : पुणे-दानापुर एक्सप्रेस : दोपहर 1.10 बजे : दोपहर 2.10 बजे
02141 : एलटीटी-पाटलिपुत्र : दोपहर 2.25 बजे : दोपहर 2.45 बजे
02322 : मुंबई-हावड़ा मेल : दोपहर 1.10 बजे : दोपहर 1.45 बजे
07610 : पूर्णा-पटना स्पेशल : --- : सुबह 8.30 बजे
03202 : एलटीटी-पटना स्पेशल : शाम 4.10 बजे : सुबह 7.35 बजे
05645 : एलटीटी-गोहाटी स्पेशल : रात 11.00 बजे : रात 11.05 बजे
02390 : चेन्नई एग्मोर-गया वीकली स्पेशल : सुबह 9.00 : सुबह 8.30 बजे
ये अब जबलपुर पहुंचेंगी
02133 : बांद्रा टर्मिनस जबलपुर : स्पेशल रात 9.40 बजे
01450 : श्री वैष्णो देवी कटरा जबलपुर : सुबह 6.00 बजे
014 65 : सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस : शाम 5.20 बजे
नोट: ट्रेन के मुख्य स्टेशन पर आगमन का समय है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/2WhN3Fo
#jabalpur
0 Comments