ये हैं 5 बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन्स, जनवरी की ठंड में यहां गुजारे पल आप कभी नहीं भूल पाएंगे

भोपाल। अगर आप ठंड में या फिर नए साल में कहीं घूमने (MP tourism destinations) का प्लान बना रहे हैं तो मध्यप्रदेश आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन (tourism destinations) हो सकता है। इसका हर एक कोना अपने आप में ही खास माना जाता है। यहां के हर टूरिस्ट स्पॉट पर आपको कुछ ना कुछ अनोखा और खूबसूरत देखने को जरूर मिलेगा। प्रकृति के नजदीक जाने का मन हो तो यहां आपका स्वागत है, ऐतिहासिक स्थलों को देख राजा-रानी के किस्से जानने हों, वीर गाथाएं सुननी हों तो यहां स्वागत है आपका...भोपाल और उसके आसपास के साथ ही पूरे मप्र कई ऐसी घूमने की जगह हैं जिनका अपना विशेष महत्व है।

pachmarhi-hill-station.jpg

पंचमढ़ी

पचमढ़ी मप्र का एक मात्र हिल स्टेशन है। इसे क्विन ऑफ सतपुड़ा भी कहते हैं। पचमढ़ी के आसपास सुंदर पहाड़ियां हैं, जिसे लोग प्यार से यहां की रानी कहते है। यहां पांच पांडवों ने आज्ञातवास के समय ज्यादा समय बिताया था,जिसके बाद इसका नाम पचमढ़ी हो गया। पचमढ़ी का सुहावना मौसम देखने लायक होता है। यहां पूरे देश से लोग आते हैं। गर्मी और बारिश के समय यहां का मौसम पर्यटको के लिए जन्नत से कम नहीं होता। यह मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है। गर्मी के मौसम में यहां पर ज्यादा संख्या में लोग घूमने आते हैं।

dsc0297_snapseed_fotor-590448a25f9b5810dcf78a5a-1.jpg

नेशनल पार्क

जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में बहुत सारे नेशनल पार्क है जिनमें आप जंगली जीवों को करीब से देख सकते हैं। इन नेशनल पार्क में से कान्हा नेशनल पार्क और बांधवगढ़ नेशनल पार्क अपने बढ़ते हुए टाइगर के कारण ज्यादा मशहूर हैं। इन नेशनल पार्क में बड़े ही आसानी से टाइगर को देखा जा सकता है।

515822-693364591-1449340510.gif

भेड़ा घाट

मध्य प्रदेश की छिपी हुई खूबसूरती में से एक है भेड़ा घाट। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहां पर आप सफेद संगमरमर के पहाड़ों को जब आप करीब से देखते हैं तो आंखों को इस अद्भुत नजारे पर यकीन ही नहीं होता है। पूरे देश में इस मार्बल रॉक से मार्बल सप्लाई किया जाता है। 8 किमी के एरिया में फैला ये पहाड़ा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इन पहाड़ों को करीब से देखने के लिए बोट राइड और केबल कार राइड की भी व्यवस्था की गई है।

raisen_fort_20180219183444.jpg

रायसेन का किला

रायसेन के प्राकृतिक खूबसूरती को बढ़ाता है यहां का पुराना किला जो यहां के इतिहास का परिचय दिलाता है। रायसेन से किसी भी बस में बैठकर कर किले तक पहुंचा जा सकता है। किला घूमने का कोई पैसा या टिकट नहीं लगता है। यह किला बहुत पुराना है लेकिन आज भी इसकी खूबसूरती कायम है। इस किले को घूमने के लिए पूरे दो घंटे लगते है। बेहतर होगा साथ में कुछ खाने और पीने का पानी लेकर जाएं।

khajuraho-temples.jpg

खजुराहो

मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रसिद्ध किला है खजुराहो का किला। यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल ये मंदिर अपनी मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर मंदिरों और किलों की दीवारों पर अनेक स्त्री एवं पुरुष की मूर्ति विभिन्न भावभंगिमाओं में उकेरी गई हैं। जिनको देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक आते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3gD2MrY
#jabalpur

Post a Comment

0 Comments