
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती परीक्षा 2019 की मार्कशीट और कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल हुए कैंडिडेट्स RBI की ऑफिशियल पोर्टल, opportunities.rbi.org.in पर GEN, DSIM और DEPR की मार्कशीट और कटऑफ मार्क्स डाउनलोड सकते हैं।
सितंबर 2019 में जारी हुआ नोटिफिकेशन
विभिन्न विभागों में ग्रेड- बी ऑफिसर के कुल 199 पदों पर भर्ती के लिए RBI ने सितंबर 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था। परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 11 अक्टूबर, 2019 तक पूरी की गई थी। इसके बाद 9 नवंबर को फेज 1 की परीक्षा और फेज 2 की परीक्षा 1- 2 दिसंबर को आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा के बाद इंटरव्यू का आयोजन अगस्त, सितंबर और अक्टूबर, 2020 में किया गया था। अंत में फाइनल रिजल्ट 19 अक्टूबर, 2020 को जारी किया गया थे।
ऐसे देखें करें कटऑफ मार्क्स:
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल, opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर करेंट वैकेंसी सेक्शन में दिए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर GEN, DSIM और DEPR के लिए अलग-अलग लिंक दिए गए हैं।
- कैंडिडेट संबंधित लिंक पर क्लिक कर कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
- कैंडिडेट रिसिप्ट नंबर और डेट ऑफ बर्थ भर कर ‘Find’ पर क्लिक करें।
- जानकारी भरते ही मार्कशीट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगी।
- कैंडिडेट्स मार्कशीट में दी गई डिटेल्स को चेक कर लें।
- अब इसे डाउनलोड कर हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रखें।
मार्कशीट और कटऑफ देखने के लिए यहां क्लिक करें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3l0gMxt
#jabalpur
0 Comments