UP के हाथरस कांड पर MP में उबाल, कई स्वयंसेवी संगठनों ने दिखाया गुस्सा

जबलपुर. UP के हाथरस कांड पर MP में उबाल दिखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में कैंडिल मार्च निकाला और किया जोरदार प्रदर्शन। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाथरस कांड ने मानवीयता की सारी हदें हो गईँ। एक युवती संग न केवल सामूहिक दुराचार किया गया बल्कि उसकी हत्या तक कर दी गई। फिर सारी मान्यताएं और मर्यादा ताख पर रखते हुए आधी रात के बाद जबरन उसकी अंत्येषिट भी कर दी गई। इतना सब कुछ होता रहा और यूपी की धर्म की बुनियाद पर सत्ता में आई सरकार सब कुछ देखती रही। चुपचाप सुनती रही। और तो और पीड़ित परिवार को धमकाया जाने लगा। पूरे परिवार को गांव में बंधक सरीखा बना कर छोड़ दिया गया है। कोई उस परिवार से मिल नहीं सकता। उस परिवार का दुःख नहीं बांट सकता। कांग्रेसियों ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोकने और धक्कामुक्की कर राहुल गांधी को गिराने की भर्तस्ना भी की।

ऐसा नहीं कि हाथरस कांड का विरोध सिर्फ कांग्रेस ने ही किया बल्कि हिंदू सेवा परिषद ने कैंडिल जला कर श्रद्धांजलि दी तो रविदास समाज ने दी मौन श्रद्धांजलि। बाल्मीकि समाज ने कैंडिल मार्च निकाला। ऑलइंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की जबलपुर शाखा ने काला दिवस मनाया। संगठन की डॉ. भावना दीक्षित ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। वहीं महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों पर रोक लगाने के लिए देशभर में शराब, ड्रग्स, पोर्नोग्राफी पर रोक लगाई जाए। भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ ने गुरुवार को कैंडल जलाकर हाथरस में गैंगरेप की घटना के बाद जान गंवाने वाली युवती को श्रद्धांजलि दी। संगठन के जगदीश चोहटेल, सुरेश तामिया, आशीष पसेरिया आदि ने केंद्र सरकार से आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

विरोध प्रदर्शऩ के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने यूपी सरकार पर पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और महासचिव उस पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे तो उन्हें बलपूर्वक रोका गया। राहुल गांधी बार-बार यह पूछते रहे कि किस धारा के तहत उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा, पर इसका जवाब पुलिस के पास नहीं था। फिर भी उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान उन्हें धक्का दे कर गिराने का प्रयास भी किया गया। अन्य कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज हुआ। इससे साफ जाहिर होता है कि योगी-मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हो गई है।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं जिसमें सतीश तिवारी, आजम खान, शिव कुमार चौबे, झल्लेलाल जैन, टीकाराम कोष्टा, राजा पांडेय, मनोज सेन, मनोज नामदेव व अन्य मौजूद रहे ने कैंडिल मार्च निकाल कर दिवंगत युवती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उधर यूथ कांग्रेस कार्यक्ताओं ने योगी आदित्यनाथ का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। इसमें युवक कांग्रेस के प्रवीध चौधरी, संदीप राज, भानू चौहान, जितिन राज, रिजवान अली, सौरभ यादव आदि शामिल रहे। युवक कांग्रेस की एक अन्य टीम जिसमें अचलनाथ चौधरी, सागर शुक्ला, आयुष चौधरी, सुमित अहिरवार, अंशुल नायक आदि शामिल थे ने कांचघर चौक पर हाथरस की घटना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई के अमित सोनकर, रघु तिवारी, अनिद्रयास मसीह, राहुल रजक, रत्नेश राय व अन्य ने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्टर जलाकर विरोध जताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3n4qQGW
#jabalpur

Post a Comment

0 Comments