
NEET Result 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज नीट (UG) 2020 परीक्षा के परिणाम जारी कर सकती है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2020) का रिजल्ट 12 अक्टूबर तक जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। NEET 2020 का रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम से संबंधी सभी जरुरी अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in जरूर देखते रहें। NEET 2020 की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या में से कुल 90 प्रतिशत NEET 2020 के लिए उपस्थित हुए। NEET 2020 परीक्षा को कोविड -19 महामारी के मद्देनजर सख्त सावधानियों के बीच आयोजित की गई थी। देश भर के 3,800 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया।
इससे पहले NEET 2020 की आंसर की 26 सितंबर को जारी की गई और उम्मीदवारों को 29 सितंबर तक Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए ntaneet.nic.in और https://bit.ly/36RPeWN पर जाने की सलाह दी जाती है।
How To Check NEET 2020 Result
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण दर्ज करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
https://bit.ly/3iRIZo0
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3djc1vB
#jabalpur
0 Comments