जबलपुर में बना दूसरा बड़ा कोरोना आइसोलेशन सेंटर, हाईटेक सुविधाएं मिलेंगे मुफ्त

जबलपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से मोर्चा लेने के लिए विक्टोरिया जिला अस्पताल में कोविड वार्ड तैयार करने के बाद अब मनमोहन नगर अस्पताल को दूसरा बड़ा कोविड आइसोलेशन सेंटर बनाने जा रहा है। इसके लिए आवश्यक सुविधाएं लगभग जुटा ली गई हैं। यहां 80 बिस्तर का आइसोलेशन सेंटर होगा। सारे बिस्तर ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम वाले होंगे। गम्भीर कोरोना मरीजों के उपचार के लिए आइसीयू बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। कोरोना संदिग्ध की जांच के लिए फीवर क्लीनिक तैयार कर लिया गया है। डॉक्टर और सपोर्टिंग स्टाफ तैनात कर लिया गया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो मंगलवार से फीवर क्लीनिक शुरू कर दी जाएगी।

पहले जांच शुरू होगी, फिर भर्ती भी करेंगे -
अस्पताल में सभी बिस्तर को ऑक्सीजन लाइन से जोडऩे का कार्य अंतिम चरण है। जम्बो सिलेंडर स्टोरेज रुम और आपूर्ति व्यवस्था तय कर ली गई है। छह बिस्तर वाले आइसीयू के लिए जगह आरक्षित कर ली गई है। सुखसागर कोविड केयर सेंटर का अनुबंध समाप्त होने के बाद वहां पदस्थ स्टाफ को अस्पताल में नियुक्त किया गया है। डॉक्टर और स्टाफ के रहने के लिए परिसर में ही व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सूत्रों के अनुसार कुछ फर्नीचर का आना बाकी है। यह मंगलवार तक उपलब्ध हो सकता है। इसके मिलते ही फीवर क्लीनिक शुरू कर दी जाएगी। उसके एक-दो दिन बाद मरीजों को भी भर्ती किया जाने लगेगा।

 

hospital.jpg

आगे चलकर पैथोलॉजी लैब भी होगी -
मनमोहन नगर में गायत्री मंदिर के पास अस्पताल का भवन करीब दो साल से बनकर तैयार था। लंबे समय से उपचार शुरू नहीं होने पर वॉट्सएप ग्रुप सुख दुख परिवार और स्थानीय लोगों ने पहल करके आवश्यक सामग्री एकत्रित करके प्रशासन को दी थी। उसके बाद काम ने रफ्तार पकड़ी। यह अस्पताल बड़ी आबादी के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। कोविड आइसोलेशन सेंटर समाप्त होने के बाद अस्पताल में 24 घंटे आकस्मिक जांच सुविधा होगी। ओपीडी के साथ ही पैथोलॉजी भी स्थापित करने का प्रस्ताव है। इससे मरीजों को डॉक्टर से परामर्श के बाद खून, पेशाब की जांच सुविधा भी अस्पताल में ही उपलब्ध होगी।

यह है अस्पताल में
80 बिस्तर ऑक्सीजन सपोर्ट वाले
01 आइसीयू यूनिट के लिए जगह
03 प्राइवेट रूम इसमें बनाए गए है
08 डॉक्टर की तैनाती की गई है

कोविड आइसोलेशन सेंटर के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं लगभग उपलब्ध हो गई हैं। जल्द से जल्द फीवर क्लीनिक शुरू करने के प्रयास कर रहे हैं।
- डॉ. संजय मिश्रा, प्रभारी, मनमोहन नगर अस्पताल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3lWifow
#jabalpur

Post a Comment

0 Comments