
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया रेडियो ने हाल ही किस भाषा में पहले समाचार कार्यक्रम का प्रसारण किया?
(अ) हिन्दी
(ब) पंजाबी
(स) संस्कृत
(द) भोजपुरी
प्रश्न (2) - अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के प्रथम अध्यक्ष के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) विक्रम सेठ
(ब) इंजेती श्रीनिवास
(स) मनमोहन कुमार
(द) राहुल सचदेवा
प्रश्न (3) - किस राज्य ने उद्योगपतियों और बेरोजगार युवाओं के बीच एक सेतु के रूप में काम करने वाले नए महा जॉब्स पोर्टल की शुरुआत की है?
(अ) महाराष्ट्र
(ब) बिहार
(स) झारखंड
(द) हिमाचल प्रदेश
प्रश्न (4) - केंद्र सरकार हाल ही कितने लाख करोड़ रुपए का कृषि अवसंरचना कोष स्थापित करने को मंजूरी दे दी है?
(अ) पांच लाख करोड़ रुपए
(ब) दो लाख करोड़ रुपए
(स) तीन लाख करोड़ रुपए
(द) एक लाख करोड़ रुपए
प्रश्न (5) - तिलवाड़ा पशु मेला किस लोक देवता की स्मृति में आयोजित किया जाता है?
(अ) पाबूजी
(ब) रामदेवजी
(स) तेजाजी
(द) मल्लीनाथजी
प्रश्न (6) - 1582 ई. में महाराणा प्रताप की दिवेर-विजय के समय वहां का अधिकारी था-
(अ) सुल्तान खान
(ब) अब्दुर्रहीम खानखाना
(स) अब्दुल्ला खान
(द) शाहबाज खान
प्रश्न (7) - निम्नलिखित में से कौन एक मगध साम्राज्य की राजधानी नहीं रहा?
(अ) गिरिव्रज
(ब) राजगृह
(स) पाटलिपुत्र
(द) कौशाम्बी
प्रश्न (8) - महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी नियुक्त किया गया-
(अ) 1858 में
(ब) 1876 में
(स) 1877 में
(द) 1885 में
प्रश्न (9) - अनुच्छेद 19(2) के अंतर्गत ‘हिकलिन टेस्ट’ संबंधित है-
(अ) मानहानि
(ब) शालीनता एवं नैतिकता
(स) भारत की अखंडता
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न (10) - ‘दुग्ध शर्करा’ है-
(अ) लैक्टोज
(ब) माल्टोज
(स) गैलेक्टोज
(द) सुक्रोज
उत्तरमाला: 1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (द), 5. (द), 6. (अ), 7. (द), 8. (अ), 9. (ब), 10. (अ)
https://bit.ly/2F9157j
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/2ZiJeBJ
#jabalpur
0 Comments