
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मुंबई ने GATE 2021 परीक्षा के लिए इंफॉर्मेशन ब्रोशर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स इंस्टीट्यूट की नई वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर परीक्षा के लिए जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। IIT मुंबई के निदेशक प्रो. सुभासिस चौधरी ने 7 अगस्त को नई वेबसाइट लॉन्च की। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट ने परीक्षा और रजिस्ट्रेशन की तारीख भी जारी कर दी है। स्टूडेंट्स gate.iitb.ac.in पर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
14 सितंबर से शुरू रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 14 सितंबर को शुरू होगी, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा एप्लीकेशन प्रोसेस को लेट फीस के साथ 7 अक्टूबर तक जमा किया जा सकता है। GATE 2021 के सभी टेस्ट पेपर पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। प्रश्नों के पैटर्न में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), एकाधिक चयन प्रश्न (MSQ) और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) प्रश्न शामिल हो सकते हैं। GATE 2021 परीक्षा का परिणाम 22 मार्च, 2021 को घोषित किया जाना है।
जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख | 14 सितंबर, 2020 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 30 सितंबर, 2020 |
लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख | 07 अक्टूबर, 2020 |
जमा किए गए आवेदन फॉर्म के लिए संपादन की सुविधा | 13 नवंबर, 2020 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि | 08 जनवरी, 2021 |
परीक्षा की तिथि | 05- 14 फरवरी, 2021 |
रिजल्ट | 22 मार्च, 2021 |
इंफॉर्मेशन ब्रोशर देखने के लिए यहां क्लिक करें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2DwaN2M
#jabalpur
0 Comments