General Science Questions: क्या आप भी जानते हैं विज्ञान से जुड़े इन सवालों के जवाब

General Science Questions: रोजमर्रा के जीवन में हमारे साथ कई वैज्ञानिक घटनाएं घटती हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर हमें उनका पता ही नहीं चलता। हम ऐसी ही कुछ चीजों के पीछे छिपे विज्ञान के बारे में यहां जानेंगे।

प्रश्न (1) - अगर आप एक जलती हुई मोमबत्ती को किसी डिब्बे में रखकर या हाथ से उसकी रक्षा करते हुए ले जाते हैं, तो लौ किस दिशा में झुकेगी?
अपेक्षा के विपरीत सुरक्षित लौ आगे को भागेगी, पीछे नहीं। लौ गर्म होने के कारण अपने आसपास की हवा के मुकाबले हल्की होती है। न्यूटन के गति के दूसरे नियम के अनुसार किसी पिंड पर बल लगने के उसका वेग बढ़ता है। पिंड का भार जितना ही कम होता है उसकी गति उतनी ही तेज होती है। अपने आसपास की हवा के मुकाबले हल्की होने के कारण लौ आगे की ओर लपकती है।

प्रश्न (2) - जब हम कुछ पीते हैं, तब हम द्रव से भरा गिलास या प्याला अपने होठों के पास लाते हैं और द्रव को चूसते हैं। किस वजह से द्रव तेजी से हमारे मुंह में जाता है?
जब हम कुछ पीते हैं तो उससे पहले हम फेफड़ों की मदद से छाती को फुलाते हैं। इससे मुंह के अंदर की हवा कम हो जाती है और उसका दाब कम हो जाता है। बाहरी वायुमंडलीय दबाव के कारण ही पेय अब मुंह के कम दबाव के क्षेत्र में चढ़ता है।

प्रश्न (3) - आग बुझाने के लिए अधिकतर पानी का इस्तेमाल किया जाता है। पानी आग बुझाने में क्यों प्रभावशाली है?
दो चीजों की वजह से पानी आग बुझाने का एक अच्छा साधन है। पहले तो पानी जलती वस्तु की बहुत-सी गर्मी सोख लेता है (पानी की विशिष्ट ऊष्मा अन्य पदार्थों से अधिक है) जिससे वह जल्दी ठंडी हो जाती है। दूसरा कारण है कि जलती वस्तु के संपर्क में आते ही पानी भाप में बदल जाता है और उसका आयतन बढ़ जाता है। यह भाप जलती वस्तु को घेर लेती है और उस तक ऑक्सीजन की पहुंच को रोक देती है। आप जानते ही हैं कि ऑक्सीजन के बिना कोई चीज जल ही नहीं सकती। यही कारण हैं कि पानी आग को बुझाने में काफी प्रभावशाली होता है।



https://bit.ly/2EWJ0cc
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/31nGy6b
#jabalpur

Post a Comment

0 Comments