लेफ्ट हैंडर्स है आपका साथी तो जान लें ये खूबियां, जिंदगी भर नहीं छोड़ेंगे उसका साथ

जबलपुर। लेफ्ट हैंडर्स के लिए किसी भी काम को करना उतना ही आसान होता है, जितना एक राइट हैंडर के लिए। जब भी लोग किसी लेफ्ट हैंडर को देखते हैं तो इस सोच में पड़ जाते हैं कि उन्हें किसी भी काम को करने में परेशानी होती होगी। लेकिन, सच तो यह है कि लेफ्ट हैंडर्स को लाइफ में हमेशा स्पेशल अटेंशन मिलता है। हमेशा से ही लेफ्ट हैंडर्स दूसरों के बीच खास जगह बना पाने में सक्षम होते हैं। इसका एक बड़ा कारण है कि लेफ्ट हैंडर्स के ब्रेन का राइट पार्ट ज्यादा एक्टिव होता है। इसके कारण दूसरों की अपेक्षा उनकी सोच अधिक एक्टिव और इफेक्टिव होती है। इस लेफ्ट हैंडर्स डे के मौके पर आइए जानते हैं कि किस तरह से लेफ्ट हैंडर्स की लाइफ से उनके रोचक किस्से जुड़े हुए हैं।

स्पेशल क्वालिटीज होल्डर्स होते हैं ये

 

left_01.png

इसलिए मनाते हैं दिवस
हर साल 13 अगस्त को लेफ्ट हैंडर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच लेफ्ट हैंडर्स को एक खास दर्शाना है। इसके साथ ही यह भी बताना है कि लेफ्टीज का राइट ब्रेन पार्ट एक्टिव होने के नाते वे दूसरों से अलग होते हैं।

लेफ्ट हैंड से फोटोज क्लिक होती हैं
डॉ. पूनम यादव, हौम्योपैथी डॉक्टर होने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण के कार्यों में भी आगे रहती हैं। नेचर से प्यार होने के कारण शौकिया तौर पर फोटोग्राफी का हुनर भी रखती हैं। लेफ्ट हैंडर हैं तो कैमरा भी लेफ्ट हैंड से ही ऑपरेट करती हैं। यह लोगों के बीच एक तरह के अट्रैक्शन पॉइंट होता है।

 

अगर आप भी है खब्बू, तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास हैं, दुनिया में सिर्फ 10% लोगों के लिए मनाया जाता है ये दिन

खाना खाने पर सब नोटिस करते हैं
जय शाह ने अभी-अभी ट्वैल्थ कम्प्लीट किया है और वे अब इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के इंतजार में है। उन्होंने बताया कि वे लेफ्ट हैंडर हैं। लेफ्टी होने के कारण खाना भी उसी हाथ से खाते हैं। कई बार लोगों द्वारा नोटिस भी किया जाता है, लेकिन हमेशा लेफ्ट हैंड से ही खाना खाना आसान लगता है।

रेस्क्यू से लैब प्रैक्टिकल तक
संदेश तिवारी वेटरनरी स्टूडेंट हैं। वेटरनरी प्रोफेशन से जुड़े होने के कारण शहर भर में एनिमल रेस्क्यू का काम करते हैं। वे कहते हैं लेफ्ट हैंडर्स को बाकी सभी से अलग अटेंशन मिलता हैं, क्योंकि हमारा लेफ्ट ब्रेन ज्यादा एक्टिव होता है। रेस्क्यू से लेकर लैब प्रैक्टिकल तक लेफ्ट हैंड से करना ही कम्फर्टेबल लगता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3kzCxnM
#jabalpur

Post a Comment

0 Comments