
मेष- धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में मौके असानी से नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।
वृषभ- सफलता दायक समय है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।
मिथुन- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें ,सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
कर्क- स्वास्थ बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
सिंह- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की आंशका है।
कन्या- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।
वृश्चिक- स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे।
धनु- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा।
मकर- मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख सुविधा पर धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।
कुम्भ- संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं। कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा।
मीन- व्यवहारकुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। आपकी सोच बदलने की जरूरत है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/2DMNvp0
#jabalpur
0 Comments