horoscope : विदेश जा सकते हैं ये लोग, बन रहे सुखद भविष्य के संयोग: राशिफल

मेष- मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।
वृषभ- लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनते हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।
मिथुन- सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धन लाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़
सकते हैं।
कर्क- परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें। लाभ के लिए आज मौन ही लाभदायक होगा। सम्पति के विवाद समाप्त होंगे।
सिंह- समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की आशंका है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा।
कन्या- आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है।

horoscope dates, horoscope daily horoscope, today rashifal

तुला- अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीडि़त रहेंगे। दिन मध्यम है।
वृश्चिक- समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलो में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग टालें।
धनु- स्त्री पक्ष से लाभ के योग हैं। संतान का स्वास्थ सुधरेगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कॅरियर में बदलाव आएगा।
मकर- आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धन लाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
कुम्भ- समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।
मीन- सोचते कुछ हैं, होता कुछ है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। धैर्य रखने की जरूरत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/2B3w3M9
#jabalpur

Post a Comment

0 Comments