भविष्य की चिंताओं पर लग सकता है विराम, राजयोग से लेकर नौकरी का योग आज: राशिफल

मेष- लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
वृषभ- कम समय में कार्य पूरे होंगे। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में वृद्धि होगी।
मिथुन- अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है।
कर्क- आपके क्रियाकलापों से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।
सिंह- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। खर्च में कमी करें। संतान से कष्ट रहेगा।
कन्या- दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।



bright future prediction today horoscope with date of birth

तुला- आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
वृश्चिक- लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे। प्रसिद्धि एवं सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है।
धनु- मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।
मकर- अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कुम्भ- आपके कार्य से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
मीन- काम के प्रति सजग रहें। दिनचर्या में बदलाव आएगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान आज संभव है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3euwcpx
#jabalpur

Post a Comment

0 Comments