
जबलपुर। डेयरियों का गोबर-मूत्र सीधे नाले में बहाया जा रहा है। गोबर गैस प्लांट नहीं लगाए गए। नाले की जमीन पर भी अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया गया है। इतना ही नहीं बुधवार को करौंदा नाला के समीप स्थित डेयरियों का नगर निगम की टीम ने औचक निरीक्षण किया तो नजारा देखकर अधिकारी हैरान रह गए। ज्यादातर डेयरियों में बड़ी तादात में ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन का स्टॉक मिला। इतना ही नहीं कुछ डेयरियों में भैंस को ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन लगाए जा रहे थे। निगम के अधिकारियों ने 18 डेयरियों पर जुर्माना लगाया। सीताराम यादव की डेयरी से 25 हजार रुपये स्पॉट फाइन वसूला गया। जबकि बाकी अन्य 17 डेयरियों के संचालकों का चालान काटा गया, उनके प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
नर्मदा में मिलता है गंदा पानी
करौंदा नाला से होकर डेयरियों का गंदा पानी परियट, हिरन नदी से होता हुआ आगे जाकर नर्मदा में मिलता है। इसके मद्देनजर नगर निगम के प्रशासक व संभागायुक्त महेशचंद्र चौधरी ने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। जिस पर सहायक आयुक्त वेद प्रकाश ने बताया कि मौके से ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन जब्त किए। भैंस को ऑक्सीटोसिन के इजेक्शन लगाए जाने मामले भी सामने आए। जबकि ऐसा किया जाना पशु क्रू रता अधिनियम का उल्लंघन है। कार्रवाई में सहायक आयुक्त वेद प्रकाश चौधरी, संभाग क्र.15 के संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल, सीएसआई धर्मेन्द्र राज, सुपरवाइजर, अतिक्रमण का अमला शामिल था।
इन डेयरियों पर कार्रवाई
गामा यादव, मनोज यादव, गणेश पटैल, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, सीतराम यादव, वीरेन्द्र यादव, सुभाष यादव, वीरेन्द्र कुमार, सुनील सेठाना, मुन्ना बर्मन, वीरेन्द्र कुमार यादव, संदीप कुमार, मोनू तिवारी, महेश यादव, प्रकाश पटैल, अभिषेक यादव।
गंदगी फैलाने पर कार्रवाई
जबलपुर में ही सड़क में मलबा रखकर यातायात बाधित करने, गंदगी फै लाने और अमानक पॉलीथिन का विक्रय करने, मास्क नहीं लगाने वाले 172 लोगों पर बुधवार को नगर निगम की टीम ने जुर्माना की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 55 हजार रुपये से ज्यादा जुर्माना राशि वसूली गई। सभी सम्भागों में चालानी कार्रवई की गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZVIBPn
#jabalpur
0 Comments